Bharat Malhotra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 8, 2022, 11:40 AM
Virat and Rohit: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरें मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की नजर में ये सब कोरे कयास भर हैं।
कोहली पहली बार रोहित की कप्तानी (Rohit Sharma Captaincy) में खेले। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज (India vs West Indies Series) के पहले वनडे से रोहित ने अपनी कप्तानी के सफर (Rohit Sharma and Virat Kohli) की शुरुआत की। रविवार को अहमदाबाद में हुए इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को मात दी।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में गावस्कर (Sunil Gavaskar Interview) ने कहा, ‘उनकी आपस में क्यों नहीं बनेगी? वे भारत के लिए खेल रहे हैं। दो खिलाड़ियों के बीच नहीं बन रही है, इस तरह की खबरें हमेशा कयास भर होती हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘सूत्रों के अनुसार या कथित तौर पर या रिपोर्टस के मुताबिक। कोई आपको कुछ नहीं बताता है और यह बरसों से चल रहा है। और इन लोगों (खिलाड़ियों) को इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता। आपको इस तरह के कयासों से फर्क भी नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि आप खुद जानते हैं कि आखिर सच क्या है। तो असल में कोई मसला ही नहीं है।’
गावस्कर ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोहली यह सोचें कि वह रोहित की कप्तानी में प्रदर्शन नहीं करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, ‘कई बार ऐसा कहा जाता है कि एक खिलाड़ी जो पहले कप्तान था, नए कप्तान को कामयाब होते नहीं देखना चाहता। यह बेवकूफी है। चूंकि अगर वह रन नहीं बनाता या गेंदबाज विकेट नहीं लेता, वह टीम से बाहर हो जाएगा।’
गावस्कर ने कहा, ‘उनकी कप्तानी जा चुकी है या उन्होंने कप्तानी से हटने का फैसला किया अगर अब आप बल्ले या गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तब आप टीम से बाहर हो जाएंगे। तो इस तरह की बातें केवल उन लोगों का कयास है जिनके पास कुछ बेहतर करने के लिए नहीं है और वे इस तरह की कहानियां बनाते हैं।’
गावस्कर ने कहा, ‘कोहली रन बनाएंगे फिर चाहे वह रोहित की कप्तानी में खेल रहे हों या फिर किसी और की। वह भारत के लिए रन बनाएंगे।’ भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 में बढ़त ले रखी है। सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : conflict news between virat kohli and rohit sharma are pure speculations says former india captain sunil gavaskar
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

