हत्या के विरोध में रास्ता जाम किया
सोमवार को हुई इस हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित आधा दर्जन से थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर हालात को काबू किया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम हटाया।
नकाबपोश थे हमलावर
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अखंड दुबे ने बताया कि हमलावर चेहरे पर नकाब पहने थे, जिन्हें पहचाना नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि दिन में 11 बजे के करीब वे अपने चाचा सूर्य प्रकाश दुबे के साथ जब बाइक से जा रहे थे तो भदरसा के केशवपुर की तरफ से फोर ह्वीलर से हमलावर निकले और उनकी बाइक को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे हम दोनों जमीन पर गिर गए। अखंड के मुताबिक, वे तीन थे, जो हाथ में हथौड़े लिए थे। दो ने चाचा पर वार किया तीसरे ने मेरे ऊपर वार किया, जिससे मैंने संघर्ष किया तो वह भाग खड़ा हुआ। इस बीच मेरे चाचा को हथौड़े से पीट कर मार डाला गया था, जिनको अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उनकी कई से दुश्मनी चल रही है।
कठोर कार्रवाई के निर्देश
एसएसपी शैलेश पांडे के मुताबिक, आरोपी हत्यारों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो आरोपी को पकड़ लिया गया है और एक की तलाश जारी है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : man killed in dispute over land in ayodhya
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

